आरपीएफ ने 6 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा

लगाया गया स्पॉट जुर्माना
आरपीएफ ने 6 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा
Published on

बर्नपुर : आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे एक्ट के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया। गौरतलब है कि यह अभियान जन विश्वास एक्ट 2026 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुये चलाया गया है। वहीं अभियान के दौरान सुबह 9:05 बजे, प्लेटफॉर्म नंबर 1 और प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बीच रेलवे ट्रैक पार करते हुए 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। रेलवे एक्ट 1989 (संशोधित 2003) की धारा 147(1) के तहत दंडनीय अपराध के तहत उन्हें पकड़ा गया। मौके पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी अजय कुमार गोराई ने कहा कि जन विश्वास एक्ट, 2026 के प्रावधानों के अनुसार हिरासत में लिए गए प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये का स्पॉट जुर्माना वसूला गया। इसके लिए चालान काटा गया और जुर्माने की राशि बर्नपुर के बुकिंग ऑफिस में जमा की गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in