तृणमूल करने वाले हिन्दीभाषियों का सम्मान बरकरार है : हरेराम सिंह

2026 के चुनाव में तृणमूल सरकार बनने पर तुरहा समाज का कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा
समाज के लोगों को संबोधित करते विधायक हरेराम सिंह साथ में हैं सिंटू भुईयां व अन्य
समाज के लोगों को संबोधित करते विधायक हरेराम सिंह साथ में हैं सिंटू भुईयां व अन्य
Published on

आसनसोल : समाज के बच्चे जब तक शिक्षित नहीं होंगे, तब तक उस समाज का विकास संभव नहीं है। समाज के सदस्यों को संगठित होना भी जरूरी है। ये बातें जामुड़िया के तृणमूल विधायक हरेराम सिंह ने घाघरबुड़ी चंडी मंदिर परिसर में तुरहा समाज वेलफयर सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिन्दी भाषियों का बहुत ख्याल रखती हैं। वहीं जो लोग बंगाल में तृणमूल कांग्रेस करते हैं, उनका मान-सम्मान बरकरार रहता है। उन्होंने तुरहा समाज के लोगों से तृणमूल का समर्थन करने का खुले मंच से आह्वान किया। 2026 के चुनाव में अगर फिर से तृणमूल की सरकार बनती है तो उन्होंने तुरहा समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की। सोसायटी के सचिव छोटू साव ने कहा कि तुरहा समाज वेलफेयर सोसायटी का इस बार 9वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज की महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। समाज काफी पिछड़ा है। समाज की महिलाओं को घर से बाहर निकलने का यह सुनहरा मौका होता है। समाज के विकास करने के साथ कल्ला बायपास मोड़ के पास शनिचरा महाराज मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान बच्चों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। सवालों के सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन के बहाने समाज के लोग एक दूसरे से मिलते हैं जिससे भाईचारा व आपसी संबंध मजबूत होते हैं। समाज की ओर से विधायक हरेराम सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार स्वरूप तलवार भेंट की गई। मौके पर तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार भुईयां, पार्षद गोपा राय सहित तुरहा समाज के हजारों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in