एक ने लगाई फांसी, दूसरे की तालाब में डूबकर मौत

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच की शुरू
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : गुरुवार सुबह नबग्राम पुलिस स्टेशन के दो अलग-अलग इलाकों में दो अस्वाभाविक मौतों से मातम का छा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम हीरूलाल मार्जित (65) और चंदन मार्जित (34) हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है। पता चला है कि नबग्राम पुलिस स्टेशन के मेहनाडांगा का रहने वाला हीरूलाल मार्जित लंबे समय से नशे का आदी था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार सुबह भी इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह घर से निकल गया। कुछ घंटों बाद घर से कुछ दूर खेत में उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली। वहीं कल्याणगंज इलाके का रहने वाला चंदन मार्जित गुरुवार सुबह गांव के एक तालाब में मछली पकड़ने गया था। बाद में युवक की लाश तालाब से बरामद हुई। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक, युवक कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मछली पकड़ते समय वह किसी तरह पानी में गिर गया होगा जिसके बाद उठ नहीं सका और उसकी मौत हो गई। नबग्राम पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in