पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छिनतईबाज को पकड़ा

महिला का बैग छीनकर भाग रहा था बदमाश
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर में बुधवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अभियुक्त महिला का बैग छीनकर भागने लगा। दुर्गापुर सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस को बाइक से भाग रहे एक अभियुक्त को पकड़ने में कामयाबी मिली है। दुर्गापुर सिटी सेंटर के मैक्स मूलर पथ इलाके में एक महिला का बैग छीनकर बाइक से फरार हो रहे अभियुक्त को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दौड़ा कर पकड़ लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त महिला का बैग छीनकर बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। उसी समय ड्यूटी पर तैनात सिटी सेंटर फांड़ी पुलिस की नजर उस पर पड़ी और पुलिस ने तुरंत बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को पीछे आता देख अभियुक्त ने सोनार तरी इलाके में छीना हुआ बैग फेंक दिया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार गांधी मोड़ के पास सिटी सेंटर फांड़ी के इंचार्ज गोपाल पात्र ने टीम के साथ उसे ध

पकड़ लिया। अभियुक्त की पहचान शेख ताहिरउद्दीन के रूप में हुई जो पलाशडीहा मस्जिदपाड़ा का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने छीना हुआ बैग बरामद कर लिया और अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभियुक्त को अनुमंडल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस की अर्जी पर अभियुक्त को रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अभियुक्त का बायोडाटा खंगाल रही है। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News