टोटो चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा

पुलिस ने आकर बचाया और आरोपी को लिया हिरासत में
पेड़ से बंधा टोटो चोरी का अभियुक्त
पेड़ से बंधा टोटो चोरी का अभियुक्त
Published on

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज के खोदारामपुर माठपाड़ा इलाके में टोटो चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक पर टोटो चोरी का आरोप था। वहीं कुछ गुस्साए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांधकर उसे बुरी तरह पीटा गया। घटना की खबर फैलते ही वहां काफी लोग जमा हो गए। कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि युवक को काफी देर तक पीटा गया। बाद में, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया और युवक को बचाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पता चला है कि उसे प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि टोटो चोरी के आरोप की सच्चाई की जांच की जा रही है। साथ ही, कानून हाथ में लेकर किसी को पीटने की घटना की भी जांच की जा रही है। हालांकि घटना के बाद आसपास के इलाके में तनाव है, लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में है। रघुनाथगंज थाना पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in