युवक ने रुपयों से भरा बैग लौटाकर किया मिसाल कायम

पुलिस और आम लोगों ने की युवक की तारीफ
साभार प्रतीकात्मक फोटो
साभार प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : एक युवक ने रुपयों से भरा बैग लौटाकर मिसाल कायम किया। रविवार सुबह वह पैसों का बैग लेकर सीधे जंगीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा। जंगीपुर थाने के पुलिस अधिकारी अरिंदम सेन ने पता लगाकर असली मालिक को उक्त रुपये सौंप दिए। पता चला है कि रविवार सुबह इमामनगर का रहने वाला युवक शरीफ शेख रघुनाथगंज में एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है। पैसे जमा करने के बाद वह रघुनाथगंज जा रहा था। लापरवाही के कारण कादीकोला पोखर चौराहे पर उसकी साइकिल से पैसों का बैग गिर गया। बैग में 24,000 रुपये थे। शरीफ ने बाद में देखा कि पैसों का बैग गायब है। उसने खोजना शुरू किया। उस दिन कादीकोला का रहने वाले रकीबुल शेख ने अपनी बाइक से जाते समय सड़क पर एक बैग पड़ा देखा। उसने बैग में रुपयों के बंडल देखे। उसने बैग जंगीपुर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। बाद में, इसे असली मालिक को सौंप दिया गया। युवक की इस इंसानियत भरी पहल की पुलिस और आम लोगों ने तारीफ की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in