पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग किया बरामद

खोया हुआ बैग महिला को वापस किया गया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग किया बरामद
Published on

आसनसोल : आसनसोल हटन रोड मोड़ पर एक महिला का बैग छूट जाने ने सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि कल्याणपुर हाउसिंग की रहने वाली एक महिला हटन रोड मोड़ पर अपना बैग भूलकर ऑटो से उतर गई। कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि वह अपना बैग भूल गई है, इसके बाद इसकी सूचना आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड को दी गई। मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी चिरणजीव गुहा रॉय ने बताया कि सोमवार शाम आसनसोल नॉर्थ थाना इलाका स्थित कल्याणपुर हाउसिंग की रहने वाली मिठू गोराई नाम की एक महिला ने एचएलजी मोड़ से हटन रोड के लिए एक ऑटो बुक किया था। वहीं जब वह हटन रोड पहुंची तो वह ऑटो से उतर गई लेकिन अपना बैग ले जाना भूल गई। उस बैग में कुछ गहने और दूसरे कीमती कागजात थे। वह आसनसोल साउथ ट्रैफिक ऑफिस आई और अपनी समस्या बताई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से ऑटो की पहचान की और बैग बरामद किया और सही वेरिफिकेशन के बाद उसे दे दिया। इस मौके पर एसआई विश्वनाथ दास, सीवी अनिमेष जश, टीएचजी देबकांत कोरा मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in