

मिदनापुर : खराब सड़कों के कारण एक वृद्ध महिला को फिर से अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पडा। उसे खटिया पर लिटा कर अस्पताल ले जाया गया। नारायणगढ़-सबंग की घटना के बाद इस बार पश्चिम मिदनापुर में फिर से वही वाकया देखने को मिला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर ब्लॉक के सिमाना गांव में सड़क कई दिनों से खराब है। कुछ दिनों की बारिश से सड़कों की हालत और भी दयनीय हो गई है। सूत्रों के अनुसार उस क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को दौरा पड़ा लेकिन कीचड़ भरी सड़क के कारण, एम्बुलेंस गांव में प्रवेश नहीं कर सकी। जिसके कारण उस बीमार वृद्ध महिला को एक खटिया पर लिटाकर कीचड़ भरी सड़क पार कर अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत है कि सिमाना गांव की सड़क कई वर्षों से खराब स्थिति में है। विरोध के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुछ दिन पहले पश्चिम मिदनापुर जिलेे के नारायणगढ़ में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी रोेेेगी कोेेेे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा था लेकिन परिवार का आरोप है कि इस सड़क पर किसी भी एम्बुलेंस को आने की अनुमति नहीं थी। परिवार के सदस्यों को मजबूरन दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित वृद्ध महिला को बांस के पटरियों को जोड़ उस पर लादकर ले जाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से इस दर्द से जूझ रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन को सूचित करने के बाद भी किसी ने उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।