युवक के लिए मोबाइल बना काल

मां ने बच्चे को क्यों डांटा था
प्रतीक फोटो  साभार
प्रतीक फोटो साभार
Published on: 

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बर्दवान : पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल देखने पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा के एक छात्र की जहर खाने से मौत हो गई। ​मृतक सुगत कर्मकार (14) मंतेश्वर थाने के आसानपुर गांव निवासी है। परिवार के सूत्रों के मुताबिक 20 दिन पहले सुगत ने जहर खा लिया था। पहले उसका इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज और बाद में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चला। थोड़ा स्वस्थ होने के बाद उसे दो दिन पहले घर लाया गया था। लेकिन सोमवार आधी रात को उसकी तबीयत फिर से गंभीर रूप से खराब हो गई, जिसके बाद उसे मंतेश्वर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को कलना महकमा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर छा गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in