विधायक ने 3.34 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

विधायक ने 3.34 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास
Published on

पांडवेश्वर : इलाके के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को पांडवेश्वर ब्लॉक के बहुला अंचल अंतर्गत सीएल जामबाद में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक जितेंद्र तिवारी ने किया। लगभग 3.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा, "इस पूरी परियोजना के लिए वित्तीय सहयोग ईसीएल द्वारा प्रदान किया गया है, जबकि धरातल पर निर्माण और समयबद्ध क्रियान्वयन का पूरा जिम्मा जिला परिषद संभाल रही है। कार्य की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही यह शानदार सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।"

कहां से कहां तक बनेगी सड़क ?

यह नई सड़क पांडवेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत सीएल जामबाद कोलियरी के मैनेजर ऑफिस से लेकर डोम पाड़ा तक बनाई जाएगी। इस मार्ग के बनने से स्थानीय कोलियरी कर्मियों और ग्रामीणों को जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी। जब विधायक से कार्य पूरा होने की समय सीमा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य एक निश्चित और निर्धारित समय अंतराल के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न कर लिया जाएगा। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

समारोह में ये रहे मौजूद

इस खास मौके पर ECL के केंदा क्षेत्र के महाप्रबंधक अक्षय चंद्र दे, सिविल इंजीनियर राम मनोहर, मंडल अध्यक्ष वेणुधर मंडल, उपाध्यक्ष विनोद मिस्त्री, संजीत सिंह और बरुण शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in