कल्याणपुर K-सेक्टर पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटन

विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया
दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने
दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : कल्याणपुर K-सेक्टर पूजा कमेटी की पूजा पंडाल का आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन कियार। सनद रहे कि इस बार यहां 40वीं साल कंबोडिया के एक पारंपरिक बौद्ध मठ पर आधारित मंडप बनाया गया है जो दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि कल्याणपुर के-सेक्टर दुर्गापूजा कमेटी हर साल दर्शनार्थियों के लिए कुछ नया आकर्षक मंडप बनाने के लिए सक्रिय रहते है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लोग हर्षोल्लास के साथ पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठान में आनंद उठा रहे है। उन्होंने आसनसोल शिल्पांचल के लोगों को पूजा की शुभकामना दी। ज्ञात हो कि यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार चार दिनों तक आयोजित किए जाते है। इस बार फाॅक डांस में 100 बच्चें भाग ले रहे हैं। इसके अलावा चित्रांकन व गीत-संगीत का कार्यक्रम शामिल है। महानवमी को खिचड़ी भोग का वृहद पैमाने पर व्यवस्था की जाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in