विधायक ने की लाडली बहना की सुविधा दिलाने की घोषणा

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्प के बारे में बताया
विधायक ने की लाडली बहना की सुविधा दिलाने की घोषणा
Published on

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल l बूथ नं.1 वार्ड 57 में पाड़ाय पाड़ाय दीदी-भाई अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि पाड़ाय पाड़ाय दीदी-भाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्यायों को जानना और लोगों से भाजपा द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्प के बारे में बताना था। मौके पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि वे मंडल-1 में घर-घर जाकर लोगों से मिलीं। जनता ने कहा कि वे बंगाल में परिवर्तन चाहती हैं और इस बार वे भाजपा सरकार को देखना चाहती हैं। वहीं उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने से बंगाल की हर महिला को लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये कर दिया जायेगा। साथ ही राज्य में काम के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को काम ढूंढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मंडल -1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in