'अन्नपूर्णा योजना' को लेकर घर-घर से जानकारी लेने का मंत्री ने दिया निर्देश

सम्मेलन में जनता की समस्या का समाधान करने पर जोर
'अन्नपूर्णा योजना' को लेकर घर-घर से जानकारी लेने का मंत्री ने दिया निर्देश
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा मंडल -1 द्वारा भारती भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को समझने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की शहरी विकास मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल उपस्थित रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आगे कहा कि अग्निमित्रा पॉल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव समाप्त होने के बाद उनकी जिम्मेदारी कम नहीं हुई है, बल्कि अब जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में मदद करना और भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की असली मजबूती तभी साबित होगी, जब आम लोगों के बीच कार्यकर्ताओं की अच्छी छवि बनेगी और लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास भरोसे के साथ पहुंचेंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाके में किन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और कौन लोग अब भी पात्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाए। विशेष रूप से अन्नपूर्णा योजना को लेकर लोगों की स्थिति की जानकारी लेने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे पता करें कि किन लाभार्थियों के खातों में राशि पहुंची है और किन लोगों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। संबंधित समस्याओं को प्रशासन और विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने की दिशा में भी काम करने को कहा गया। इस मौके पर आसनसोल साउथ मंडल -1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in