प्रेम, एकता और सामाजिक समर्पण का दिया गया संदेश

फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विजया सम्मेलन आयोजन
प्रेम, एकता और सामाजिक समर्पण का दिया गया संदेश
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन (FCCF) की ओर से बर्नपुर में विजया सम्मेलन 2026 का आयोजन हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ किया गया। संस्था द्वारा वर्ष 2020 से लगातार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच प्रेम, एकता एवं सामाजिक समर्पण की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरदार रणजीत सिंह देओल को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन हरजीत सिंह ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, समानता, अनुशासन और जनसेवा से ही संभव है। उन्होंने सदस्यों से महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। संस्था के संस्थापक, निदेशक एवं महासचिव परमजीत सिंह ने कहा कि FCCF पिछले पांच वर्षों से बालिकाओं को विद्यालय स्तर पर निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में नए शैक्षणिक केंद्र खोलने, बालिकाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने तथा बड़े स्तर पर वार्षिक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना पर कार्य कर रही है। इस मौके पर संस्था के वाइस प्रेसिडेंट अजय रॉय, वर्किंग प्रेसिडेंट शिवनाथ वर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर संजय यादव उर्फ मुन्ना यादव, एडवाइजर डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, नितेश केशरी, रितिका कौर, राकेश शर्मा, सरदार सुरजीत सिंह मक्कर, पवन गुटगुटिया, बलेश्वर यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, एसके शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in