सभा कर केंद्र सरकार और भाजपा विधायक से मांगा गया जवाब

सभा कर केंद्र सरकार और भाजपा विधायक से मांगा गया जवाब
सभा कर केंद्र सरकार और भाजपा विधायक से मांगा गया जवाब
Published on

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस द्वारा वार्ड 84 स्थित तेतुलतला ग्राउंड में जनता संबंधित कई मुद्दों और विकास की बातों को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस सभा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक की असली तस्वीर जनता के सामने पेश करना है कि उन्होंने जनता के लिए क्या-क्या कार्य किया है। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, बोरो-6 के चेयरमैन सह वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि आज सभा करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक के झूठे वादे को जनता के सामने लाना था। उन्होंने भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुये कहा कि आसनसोल दक्षिण की जनता को बहुत बेवकुफ बनाया गया है पर अब यह नहीं होगा, जनता सब जान गई है कि भाजपा सिर्फ वादा करती है, काम नहीं। दामोदर नदी पर पुल बनने की बात थी, वह भी नहीं हुआ। विकास के जो वादे किए गये थे, वे भी नहीं किये गये और जनता की सुविधा के लिए केंद्र सरकार द्वारा कालाझरिया में हवाई सेवा शुरू करने की बात कही गई थी, वह भी धरा का धरा रह गया। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, मॉइनरिटी सेल के जिला अध्यक्ष महफजूल हसन, ग्रामीण अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद सोना गुप्ता, मोहम्मद हसरतउल्लाह, शर्मिष्ठा सरकार सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in