

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के बोरो-7 के अंतर्गत आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान के तहत 81 कार्यों का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि वार्ड 95 स्थित नवघंटी में कार्यक्रम कर मेयर बिधान उपाध्याय एवं कमिश्नर एकम जे सिंह ने कार्यों का शिलान्यास किया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्प के बारे में जनता को बताया और आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान के तहत होने वाले कार्यों से जनता को अवगत कराया। वहीं बोरो-7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बताया कि 2 करोड़ के कार्यों का आज मेयर बिधान उपाध्याय ने शिलान्यास किया है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर एकम जे सिंह, उपमेयर वशिमूल हक, निगम सचिव केके मंडल, पार्षद संध्या दास, अशोक रूद्र, गुरमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।