इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का हुआ भव्य उद्धाटन

अड्डा चेयरमैन एवं एएमसी चेयरमैन ने दीप जलाकर किया उद्घाटन
इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का हुआ भव्य उद्धाटन
Published on

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) एवं सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज द्वारा आसनसोल पोलो ग्राउंड में 6वां इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का भव्य उद्धाटन किया गया। इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 7 अन्य देश एवं भारत के 16 राज्य से स्टॉल लगाये गये हैं। इस बार MSME (सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम) द्वारा इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर को मान्यता मिल गयी है, जिसमें MSME के 36 स्टॉल लगाये गये हैं। इस प्रकार कुल 150 स्टॉल लगाये गये हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अड्डा चेयरमैन कवि दत्ता, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण दारूका, पवन गुटगुटिया, सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज के सीईओ चंदन चटर्जी, सीओओ अरिंदम चटर्जी, सुकुमार चटर्जी, संजय गांगुली, व्यवसायी प्रेम गोयल, मुकेश तोदी, हिरेन ब्यास, नवीन अग्रवाल, धर्मवीर प्रसाद, राकेश बंशल, बिमान शाहा, सी मुरली, संतोष दत्ता, अमन प्रसाद, जगदेव प्रसाद , रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in