प्रधानमंत्री के लिए बना हेलिपैड सुरक्षा जांच में हुआ फेल

सुरक्षा को देखते हुये लोको ग्राउंड चुना गया
प्रधानमंत्री के लिए बना हेलिपैड सुरक्षा जांच में हुआ फेल
Published on

आसनसोल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को आसनसोल स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उनके आगमन एवं लैंडिंग को लेकर 10 बंगाल बीएन एनसीसी और लोको ग्राउंड में अस्थायी हेलिपैड बनाए जा रहा है। निरीक्षण के बाद आसनसोल लोको ग्राउंड में उनकी लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाकर फाइनल मुहर लगा दी गई है। गौरतलब है कि सभा के लिए तैयारियां भी युद्धस्तर पर हो चुकी हैं। पोलो ग्राउंड (आसनसोल स्टेडियम) स्टेडियम में मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मीडिया के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

हेलिपैड बनाकर उतरने की दी गई ट्रेनिंग

बुधवार सुबह 10 बंगाल बीएन एनसीसी ग्राउंड में हेलिपेड बनाकर हेलिकॉप्टर उतारने की ट्रेनिंग की जा रही थी पर सफल नहीं हुआ। इसे लेकर कई बार निरीक्षण किया गया पर टावर होने के कारण सफल नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दो जगहों को देखा गया, एक बर्नपुर स्टेडियम एवं दूसरा आसनसोल लोको ग्राउंड। मौके पर मौजूद पुलिस का कहना था कि 10 बंगाल बीएन एनसीसी ग्राउंड में हेलिपेड को उतरने में परेशानियां होने के कारण दो जगहों को देखा गया। 10 बंगाल बीएन एनसीसी ग्राउंड के बगल में बड़ा टावर होने के कारण लैंडिग नहीं हो पा रही थी। वहीं काफी निरीक्षण करने के बाद आसनसोल लोको ग्राउंड में हेलिपेड बनाया गया।

व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कोर्ट क्षेत्र से गैलेक्सी मॉल तक कुछ इलाकों को आंशिक नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है। केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है और एसपीजी टीम ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in