संथाली भाषा में लोगों को समझाकर भरवाया गया फॉर्म

लोगों को उनकी भाषा में फॉर्म भरने का हर स्टेप समझाया गया
संथाली भाषा में लोगों को समझाकर भरवाया गया फॉर्म
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 13 एवं 14 नं. वार्ड स्थित दासपाड़ा एवं बीरपाड़ा ट्राइबल एरिया में एसआईआर को लेकर स्पेशल कैंप लगाया गया। गौरतलब है कि बहुत सारे मतदाताओं को अभी भी एनूमरेशन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। उसी के समाधान के लिए एसडीएम ने बूथ-बूथ जाकर लोगों को फॉर्म कैसे भरा जाये को लेकर समझाया गया। मौके पर एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि वे वहां अपने ऑफिस के अधिकारी के साथ गये थे जो संथाली भाषा जानते थे। उन्होंने उस इलाके के सभी लोगों को उनकी भाषा में फॉर्म भरने का हर स्टेप समझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत लोगों को परेशानी भी हुई, उन्हें स्टेप बाई स्टेप बताकर फॉर्म भी भरवाए। इस विशेष कैंप में करीब 100 से ज्यादा लोगों ने आकर अपनी समस्या का समाधान किया। इस मौके पर बीएलओ एवं बीएलए भी वहां उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in