डीएम ने लोगों से एनूमरेशन फार्म जल्द से जल्द जमा करने की अपील की

दो विधानसभा क्षेत्र का किया गया दौरा
डीएम ने लोगों से एनूमरेशन फार्म जल्द से जल्द जमा करने की अपील की
Published on

आसनसोल : डीएम एस पोन्नम्बलम और एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने आसनसोल उत्तर और कुल्टी विधानसभा का एसआईआर को लेकर दौरा किया। गौरतलब है कि एसआईआर को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में एनूमरेशन फॉर्म बीएलओ एवं बीएलए द्वारा वितरित कर दिया गया है। वहीं अब जमा करने को लेकर लोगों से मिलकर बात की जा रही है। मौके पर डीएम एस पोन्नम्बलम ने बताया कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रेलपार क्षेत्र के बालबोधन स्कूल क्षेत्र और कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के धेमोमेन क्षेत्र का दौरा किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों और बीएलओ से एनूमरेशन फॉर्म वितरण और संग्रहण के संबंध में बातचीत की गई। लोगों से कहा गया कि फॉर्म भरने में किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर उनसे बात कर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही बताया कि एनूमरेशन फॉर्म के ऊपर हर बीएलओ का नंबर दिया गया है, जिसे आप फोन करके भी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही लोगों से जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंट मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in