डीएम व पुलिस कमिश्नर ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा

रानीगंज में भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य
निरीक्षण करते डीएम एस पोन्नमबलम एवं सीपी डॉ. प्रणव कुमार
निरीक्षण करते डीएम एस पोन्नमबलम एवं सीपी डॉ. प्रणव कुमार
Published on

रानीगंज : पश्चिम बर्दवान जिले में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम एस पोन्नमबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बल्लभपुर और रोनाई जैसे संवेदनशील इलाकों का सघन दौरा किया। भारी संख्या में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंचे इन आला अधिकारियों ने गलियों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले वोटरों के बीच विश्वास जगाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सुरक्षित भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि प्रशासन हर मतदाता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता को डरने की आवश्यकता नहीं है, कारण चुनाव प्रक्रिया के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भारी संख्या में बाहर निकलें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत चुनाव अधिकारियों को सूचित करें। डीएम ने विश्वास दिलाया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक वोटर भयमुक्त वातावरण में वोट डाल सके। वे जिस इलाके में भी गए, लोगों ने खुलकर उनके सामने अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो उसका त्वरित निष्पादन होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in