प्रतिबंधित पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

अदालत ने दुकानदार को 14 दिनों की जेल कस्टडी का दिया आदेश
जब्त किये गये प्रतिबंधित पटाखे
जब्त किये गये प्रतिबंधित पटाखे
Published on: 

मुर्शिदाबाद : मंगलवार रात नबग्राम थाने के पंचग्राम मोड़ पर एक दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बैन पटाखे जब्त किए गए। दुकान मालिक को बैन पटाखे रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रफीउद्दीन शेख है। गिरफ्तार व्यक्ति को जब लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया, तो जज ने उसे 14 दिनों की जेल कस्टडी का आदेश दिया। लालबाग अनुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उस दुकान में बैन पटाखे स्टोर कर बेचे जा रहे थे। स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद OC जगन्नाथ घोष के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में बैन पटाखे जब्त किए गए। जब्त पटाखों की बाजार कीमत करीब बीस हजार रुपया है। उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को चानक इलाके से बैन पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in