गाजे-बाजे के साथ अनोखे अंदाज में पार्षद पहुंचे हियरिंग सेंटर

मुर्शिदाबाद में बक्सा भर दस्तावेज लेकर SIR सेंटर पहुंचा युवक
गाजे-बाजे के साथ अनोखे अंदाज में पार्षद पहुंचे हियरिंग सेंटर
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 25 के कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाने की नोटिस दी गई थी। उनकी हियरिंग दक्षिण धादका एनसी लाहिड़ी विद्यामंदिर में रविवार को थी। वे अनोखे अंदाज में गाजे-बाजे के साथ हियरिंग सेंटर पहुंचे। इस दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा स्वयं बाजा बजाते हुए दल-बल के साथ हियरिंग सेंटर पहुंचे। उनके इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा होने लगी। एसएम मुस्तफा ने कहा कि वे नगर निगम चुनाव जीत कर विधिवत पार्षद बने हैं। इसके बावजूद उन्हें SIR प्रक्रिया के तहत हियरिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को हियरिंग के लिए बुलाया गया तो आम जनता को कितना परेशान किया जा रहा है, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद विभिन्न दस्तावेजों में नाम व पता में शब्द गलत लिखे हैं जिसका भुगतान लोगों को करना पड़ रहा है।

सिर पर बक्सा और गले में दस्तावेज झुलाकर युवक पहुंचा सुनवाई में

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज के मध्य चाचंद गांव का रहने वाला अनिकुल इस्लाम SIR की सुनवाई में अजीबोगरीब वेश के साथ पेश हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उसने अपने सिर पर टिन का एक बक्सा तथा गले में दस्तावेजों की माला पहन रखी थी। शिविर में पहुंचकर अनिकुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि उसके सारे कागजात सही होने के बावजूद उसे हियरिंग के लिए बुलाया गया है। उसने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सवाल किया, "क्या चुनाव आयोग अंधा हो गया है?" अनिकुल इस्लाम ने कहा कि उसने अपने साथ हुए इस अन्याय का विरोध करने और चुनाव आयोग का ध्यान खींचने के लिए ऐसी अनोखी पहल की है। उनके इस अनोखे विरोध ने इलाके में भारी हलचल मचा दी है। अब इस घटना को लेकर सवाल उठ रहा है, क्या कागजात सही होने के बावजूद उन्हें इस तरह हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है ? वहीं चुनाव आयोग की भूमिका पर भी बहस शुरू हो गई है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in