रामभक्तों की बाइक रैली से पट गया शहर

जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
रामभक्तों की बाइक रैली से पट गया शहर
Published on

आसनसोल/बर्नपुर : श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को जय श्रीराम नाम के झंडों व नारों के साथ शहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गयी। सुबह 11 बजे मुर्गासाल दुर्गा मंदिर से निकली बाइक रैली में काफी संख्या में लोगों व युवाओं की भीड़ रही। भारी भीड़ के साथ निकली रैली जीटी रोड होते हुये भगत सिंह मोड़, चित्रा, त्रिवेणी मोड़, बर्नपुर स्टेशन रोड होते हुये बारी मैदान पहुंची। इसके बाद हीरापुर थाना होते रैली बीसी कॉलेज, गोराई रोड होते हुये दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। बाइक रैली में काफी संख्या में युवक व श्री राम जन्म महोत्सव समिति के लोग शामिल थे। श्री राम जन्म महोत्सव समिति सहित अन्य लोगों द्वारा बाइक रैली को नियंत्रित किया जा रहा था। आयोजकों ने बताया कि इस बाइक रैली के दौरान लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है। शनिवार सुबह शहर में निकली बाइक रैली के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जुलूस के दौरान पुलिस बल के साथ हीरापुर थाना के प्रभारी करतार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही प्रत्येक मोड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in