10 हजार बेलपत्र से हवन कर बर्नपुर इलाके को किया गया शुद्धीकरण

अग्निमित्रा पॉल के मंत्री पद की शपथ को लेकर हवन का आयोजन
10 हजार बेलपत्र से हवन कर बर्नपुर इलाके को किया गया शुद्धीकरण
Published on

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बर्नपुर बारी मैदान मोड़ स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति परिसर में 10,000 बेलपत्र से हवन किया गया। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हवन एवं शुद्धीकरण का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता चंदन साव ने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। इस खुशी में 10 हजार बेलपत्र से हवन कराया जा रहा है, जिससे बर्नपुर इलाका पूरा भक्तिमय हो गया है और बर्नपुर में शांति एवं भाईचारे का रंग फैल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को गंगाजल और दूध से शुद्ध किया गया कारण तृणमूल शासन के दौरान मूर्ति अशुद्ध हो गई थी। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सचिव तरुण चक्रवर्ती, अमित सिंह, बुद्धदेव सिंह, सोनू प्रसाद, संजीत यादव, धर्मेद्र यादव, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in