

आसनसोल : तृणमूल छात्र परिषद के नेतृत्व में मोहिशिला बॉयज स्कूल ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से 50 यूनिट रक्तदान किया। मौके पर तृणमूल छात्र परिषद के शुभम राय ने कहा कि उनके साथियों की स्मृति में हर साल फरवरी महीने में नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर के माध्यम से वे अपने उन दिवंगत साथियों को याद कर रहे हैं, जो हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे हैं। आगे कहा कि उनके साथियों की स्मृति में इस रक्तदान शिविर को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक -1 के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, आसनसोल साउथ ब्लॉक के ग्रामीण उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद गुरमीत सिंह, अशोक रूद्र, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।