पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंत्री को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

अग्निमित्रा पॉल को किया गया सम्मानित
पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंत्री को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्डट्री के पदाधिकारियों ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल के आसनसोल कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। गौरतलब है कि अग्निमित्रा पॉल के महिला एवं बाल विकास कल्याण एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री बनने पर पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्डट्री ने उत्तरीय, पुष्प, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। चेंबर ने उन्हें पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार की मंत्री बनने पर बधाई पत्र भी दिया। मौके पर अग्निमित्रा पॉल ने पीबीडीसीआई के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पश्चिम बर्दवान में कई उद्योग स्थापित होंगे। वहीं चेंबर ने भी मंत्री को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्डट्री के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया, सचिव अजय खेतान, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, संयुक्त सचिव सचिन बलोदिया, कार्यकारिनी सदस्य आकाश वर्मा, निलय गांगुली एवं अन्य मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in