आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

ग्लूकोमा, कैटरेक्ट और मायोपिया के बारे में लोगों को दी जानकारी
आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा नेत्रदान-देहदान प्रकल्प के अंतर्गत गुरुवार को मुर्गासोल स्थित आई हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि इस जागरूकता अभियान में मुख्य बिंदु ग्लूकोमा पर जागरूकता सेमिनार करना था। वहीं कार्यक्रम में डॉ. रवि दारूका एवं डॉ. प्रिया शर्राफ ने ग्लूकोमा, कैटरेक्ट और मायोपिया जैसी आंखों की बीमारियों पर सरल एवं विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच और सही उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया। सेमिनार में लगभग 20 सदस्यों की उपस्थिति रही और सभी ने आंख से संबंधित बीमारी की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प फॉर्म भरकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर निर्मला गुटगुटिया, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, रेखा गाड़ीवान, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता दीवान सहित समिति की अनेक सदस्यायें मौजूद थीं।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in