अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ

अनुष्ठान आगामी 12 जून तक चलेगा
अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ
Published on

आसनसोल : शहर के पंचगछिया इलाका स्थित आनंदम रेसिडेंसी प्रांगण में मंगलवार से 51 प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा अखंड हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। सनद रहे कि यह अनुष्ठान आगामी 12 जून तक चलेगा। हनुमान चालीसा पाठ से पूरा इलाका हनुमानमय हो गया है। व्यापक संख्या में हनुमान भक्त पहुंच रहे हैं। आयोजक प्रमुख निभा प्रकाश ने बताया कि सनातन धर्म का प्रचार एवं आज के युवाओं को धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। सनद रहे कि आनंदम रेसिडेंसी में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का आश्रम है। उन्हीं को यह धार्मिक कार्यक्रम समर्पित है। उन्होंने हिन्दू धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in