

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर बस स्टैंड इलाके में शनिवार को एनफोर्समेंट ब्रांच (EB), पुलिस, फूड सेफ्टी और हेल्थ डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने कई खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। वहीं इस छापेमारी अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया , कुछ दुकानदार अपना दुकान बंद कर नौ दो ग्यारह हो गए। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। टीम ने दुकानों में रखी खाने की सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान कई दुकानों से एक्सपायरी और खराब गुणवत्ता वाली खाने की सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों ने जब्त की गई सामग्री को मौके पर ही डीकम्पोज कर दिया। साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी एवं डेप्युटी CMOH -2 डॉक्टर अरुंधति दे ने बताया कि आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई दुकान एवं किराना दुकान में जांच करने पर पता चला कि पैकेट के ऊपर खाद्य सामग्री तैयार करने का का कोई डेट मेंशन नहीं है साथ ही कई साम्रगी मिस ब्रांडिंग पाया गया, जिसे मौके पर जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर सुकृति मुखर्जी ने कहा कि जांच के दौरान कई दुकानों में रखी खाद्य सामग्री जैसे मिस्टी , सिंघाड़ा में किस रंगो का इस्तेमाल किया जा रहा है । साथ ही जांज के दौरान अनहाइजीनिक पाया गया,जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। टीम ने उन सभी सामग्री को जब्त कर मौके पर ही डीकम्पोज कर नष्ट कर दिया। FSO आसनसोल सुकृति मुखर्जी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाने में किसी भी तरह के प्रतिबंधित केमिकल रंग का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और केश फाइल किया जाएगा। इस मौके पर हीरापुर थाना के पुलिस अधिकारी शिवा प्रसाद माजी, एनफोर्समेंट ब्रांच के संजीव मिश्रा, तूफैल अहमद खान मौजूद थे।