

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर में महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति इस साल अपना 38वां श्री गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा की गई। खूंटी पूजा के साथ ही समिति ने 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। समिति के सचिव संजय जालान ने सभी भक्तों से परिवार सहित पूजा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रोज सुबह 10 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी, साथ ही लड्डू और बूंदिया का भोग रोज लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि 14 सितंबर, सोमवार सुबह 10 बजे पूजा आरंभ, दोपहर 1 बजे पुष्पांजलि, रात 8 बजे दीप प्रज्वलित समारोह और रात 9 बजे से पांच पंडितों द्वारा गणेश स्तुति पाठ होगा। इसी तरह हर दिन धार्मिक अनुष्ठान होगा एवं 18 सितंबर को शाम 7 बजे से गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी और उसके बाद मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।