कॉलेज हॉस्टल से शराब बिक्री को लेकर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में फैला तनाव

इस समस्या को लेकर कॉलेज में शिक्षक परिषद की बैठक की गई
कॉलेज हॉस्टल से शराब बिक्री को लेकर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में फैला तनाव
Published on

बर्दवान : बर्दवान मेडिकल कॉलेज के कॉलेज होस्टल से शराब बिक्री के मामले को लेकर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में तनाव फैल गया। गौरतलब है कि इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में दो छात्र समूहों के बीच नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी से माहौल गरमा गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया। कॉलेज के विद्यार्थियों के एक वर्ग ने सोशल मीडिया पर कॉलेज के छात्रावास से शराब बेचे जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि बाहरी लोग कॉलेज में आए थे और उसका विरोध किया गया। बर्दवान मेडिकल कॉलेज के हाउस स्टाफ शुभ्रनील घोष ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान बॉयज हॉस्टल नंबर 7 से अवैध रूप से शराब बेची गई थी। इसी के तहत प्रिंसिपल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के मद्देनजर सोमवार को कॉलेज में एक बैठक भी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे उस बैठक के नतीजों को जानने के लिए शांतिपूर्वक बैठे थे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई थी। दूसरी ओर अभया आंदोलन से जुड़े छात्र प्रह्लाद अधिकारी ने मांग की कि कॉलेज में स्वस्थ और शांतिपूर्ण माहौल बहाल किया जाए। वे चाहते हैं कि कॉलेज में कोई गंदगी न हो और ऐसे काम करने वालों को कॉलेज में घुसने नहीं दे। काफी देर तक ऐसी ही स्थिति चलती रही, जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य मौसमी बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस शिकायत के मद्देनजर उन्होंने आज शिक्षक परिषद की बैठक बुलाई थी। हालांकि विस्तृत चर्चा हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, इसलिए वे सभी शिकायतें राज्य के स्वास्थ्य विभाग को भेज रहे हैं। वहां से जो भी निर्देश आएंगे, उसका पालन किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in