भाजपा के दो गुटों के बीच झगड़े से बर्दवान में तनाव

मुख्यमंत्री के लौटते ही रात में आपस में उलझे भाजपा समर्थक
भाजपा के दो गुटों के बीच झगड़े से बर्दवान में तनाव
Published on: 

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

​बर्दवान : मुख्यमंत्री का बर्दवान दौरा समाप्त होते ही थाना परिसर में ही दो भाजपा नेताओं के आपस में उलझने से व्यापक हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को चिल्लाकर और चेतावनी देकर दोनों नेताओं को खदेड़ना पड़ा। देर रात भाजपा की गुटबाज़ी से बर्दवान का बेड़ मोड़ इलाका सुलग उठा। आरोप है कि भाजपा बर्दवान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 4 नंबर मंडल कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और बाइक भी क्षतिग्रस्त की गई है। शुक्रवार को ही भाजपा बर्दवान सांगठनिक जिले के जिलाध्यक्ष के बदलते ही इस गुटबाजी ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। ​जानकारी के मुताबिक, 4 नंबर मंडल अध्यक्ष अमृतेंदु उर्फ राजू चंद्र और खुद को मंडल का महासचिव बताने वाले मनोज चक्रवर्ती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में मनोज चक्रवर्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राजू चंद्र के खिलाफ आरोप लगाए थे। जिलाध्यक्ष के बदलते ही यह आपसी कलह और बढ़ गई। बर्दवान के सदरघाट इलाके में बालू घाट के कब्जे को लेकर दोनों गुटों के बीच रुक-रुक कर तनाव फैलता रहा है। राजू चंद्र विरोधी गुट का आरोप है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष का रिश्तेदार होने के नाते राजू चंद्र के खिलाफ शिकायत मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी तरफ, राजू चंद्र गुट ने भी मनोज चक्रवर्ती और उसके समर्थकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार रात दोनों ही गुट आरोप-प्रत्यारोप लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in