

बर्नपुर : हीरापुर थाना में 5 लाख रुपये का धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हीरापुर थाना ने बीएनएस 318(4)एवं 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आसनसोल साउथ थाना इलाके के हिल व्यू नॉर्थ ग्वाला पाड़ा निवासी शबाब अख्तर खान ने आसनसोल नार्थ थाना इलाके के जहांगिरी मोहल्ला निवासी तहसीन अहमद के खिलाफ 5 लाख रुपये धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ चित्रा मोड़ स्थित गैलेक्सी मॉल में था, वहीं तहसीन अहमद अपने दोस्त के साथ आया और बताया कि वह बिजनेस और ट्रेडिंग एक्टिविटीज में शामिल है। इसके बाद तहसीन अहमद ने प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग बिजनेस में रुपये इन्वेस्ट कर हर महीने रिटर्न देने का बात की। इसके बाद उसने उसके ऑफर में दिलचस्पी दिखाई। उसी दिन उसने एक शेयर की बुकिंग के तौर पर उसे 10 हजार रुपया कैस दिया। उसके बाद 06/01/2025 को लगभग 10:00 बजे रात उसी जगह पर तहसीन से मिला और उसे 4,90,000 कैस दिए। बदले में उसने मुझे 5 लाख की लिखी हुई रकम के साथ आईसीआईसीआई बैंक का साइन किया हुआ चेक दिया। इसके बाद भरोसा दिलाया कि वह उसे हर महीने 72,000 रुपये देगा। वहीं जब अगला मंथली रिटर्न पाने के लिए 25.03.2025 को उससे कॉन्टैक्ट किया, तो तहसीन बहाने बनाने लगा और बार-बार और समय मांगता रहा। इसके बाद शक हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।