सभा आयोजित कर शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन

शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षकों को नमन करते मंत्री, विधायक एवं जिलाध्यक्ष
शिक्षकों को नमन करते मंत्री, विधायक एवं जिलाध्यक्ष
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक सेल, आसनसोल सांगठनिक जिला की ओर से रबींद्र भवन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में आलोचना सभा और सांस्कृतिक अनुष्ठान सहित शिक्षकों के योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि कहा कि आप सभी की निष्ठा, परिश्रम और त्याग समाज को आलोकित करता है और राष्ट्र को आगे ले जाता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार शिक्षकों के हाथों ही प्रज्ञावान, मानवता से भरपूर और आदर्श आने वाली पीढ़ी का निर्माण होगा। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल, भाजपा जिला सभापति देबतनु भट्टाचार्य, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर अनिर्बान गांगुली,आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, डॉ. तुषार कांति बनर्जी, अमिताभ गुहा,आयोजकों में कन्वेनर पार्थ पाल, को-कन्वेनर सब्यसाची माजी, मनोज मुर्मू, कौशिक मंडल, सुरजीत बनर्जी और डॉ. अंशुमान राय, भाजपा कार्यकर्ता अमिताभ गोराई सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in