टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

22 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी देबब्रत चटर्जी और शंकर चटर्जी मेमोरियल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट
टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
Published on

आसनसोल : आसनसोल सब-डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसएसए) द्वारा आसनसोल स्टेडियम में 6वां देबब्रत चटर्जी और शंकर चटर्जी मेमोरियल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 22 फरवरी से शुरू हुआ जो 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं पहला क्वार्टर फाइनल मैच ड्रीम - XI एवं फ्रेंड्स यूनाइटेड के बीच खेला गया, जिसमें ड्रीम -XI ने 21 रन से जीत हासिल की। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, एएसएसए के वाइस-प्रेसिडेंट श्यामल मुखर्जी, जॉइंट सेक्रेटरी पवन गुटगुटिया, तुहिन मुखर्जी, उत्पल रॉय चौधरी, सोमेश्वर डॉन, बाल गोविंद मुकिम, सी मुरली, सायक चटर्जी सहित आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in