14 नवंबर को दुर्गापुर में होगा सिनर्जी का आयोजन

विभिन्न चेंबर के प्रतिनिधियों ने अपना-अपना प्रस्ताव रखा
14 नवंबर को दुर्गापुर में होगा सिनर्जी का आयोजन
Published on

आसनसोल : आगामी 14 नवंबर को दुर्गापुर में सिनर्जी का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए क्या -क्या करना है आदि को लेकर सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम की अध्यक्षता में विभिन्न चेंबर के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने उपस्थित विभिन्न चेंबर के पदाधिकारियों को बताया कि आगामी 14 नवंबर को दुर्गापुर में सिनर्जी का आयोजन किया जाएगा। इसे किस तरह सफल बनाया जाएगा, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। चेंबर के पदाधिकारियों ने उद्योग में आ रही समस्याओं को रखा। वहीं कुछ प्रस्ताव भी रखा ताकि उद्योग का विकास व विस्तारीकरण हो सके। चेंबर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19, सर्विस रोड की दुदर्शा, दामोदर नदी पर ब्रिज, बर्नपुर हवाई अड्डा, रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानांतरण आदि कई मांगों को रखा गया। चेलीडांगा स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को विभिन्न तरह की समस्या उठानी पड़ती है। मौके पर एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त, अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई, अतिरिक्त जिलाधिकारी (जिला परिषद) नीतू शुक्ला, अतिरिक्त जिलाधिकारी (एलआर) अर्णव बनर्जी, एडीडीए के एईओ सम्राट मंडल, आसनसोल अनुमंडल अधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य, दुर्गापुर अनुमंडल अधिकारी सुमन विश्वास सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in