बर्नपुर क्लब में स्विमिंग गाला और वाटर पोलो प्रतियोगिता का आयोजन

रविवार को होगा फाइनल मुकाबला
गेम खेलती महिलाएं
गेम खेलती महिलाएं
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर क्लब के तत्वावधान में बर्नपुर क्लब परिसर में स्विमिंग गाला और वाटर पोलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आयोजक ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने भाग लिया हैं। दोनों ही वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और सेमीफाइनल तक का सफर बेहद रोमांचक रहा।बर्नपुर क्लब के इतिहास में यह स्विमिंग गाला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में तैराकों के साथ खिलाड़ी भी हिस्सा लिए हैं। वाटर पोलो के मुकाबलों ने दर्शकों में खास उत्साह भर दिया है। आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल में जीतने वाले फाइनलिस्ट को गोल्ड मेडल और उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। क्लब के पदाधिकारियों ने सभी खेल प्रेमियों से फाइनल मैच देखने के लिए क्लब में उपस्थित होने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in