निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध मौत

मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल का किया दौरा, परिजनों ने सूचना नहीं देने का लगाया आरोप
निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध मौत
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर : दुर्गापुर स्थित शोभापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के एक छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम से फंदा लगा हुआ बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लावण्य प्रताप (22) के रूप में हुई जो मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था। यह घटना शनिवार रात में हुई जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे छात्र के पिता अनिल कुमार ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से अपने बेटे को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद एक सहपाठी को फोन करने पर उसने घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। रविवार दोपहर डिप्टी मजिस्ट्रेट रंजना राय ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने मृत छात्र के परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल के मुर्दाघर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजन बिहार पुलिस के अधिकारी कॉलेज पहुंचे थे। बिहार पुलिस के अधिकारी ने हॉस्टल कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ताकि घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। डिप्टी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना से कॉलेज के अन्य छात्रों में शोक और दहशत का माहौल है। इस दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। वहीं घटना को लेकर अस्पताल मैनेजमेंट की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in