

सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक गार्ड की तरफ से आसनसोल आईटीआई कॉलेज में पश्चिम बंगाल सरकार के सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना रहा। मौके पर आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संदीप सोम ने विद्यार्थियों से कहा कि 3 अगस्त से 9 अगस्त तक चलने वाली इस पहल का उद्देश्य जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना और नागरिकों के बीच यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, शराब पीकर या लापरवाही से गाड़ी चलाने से बचने और यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान आसनसोल आईटीआई कॉलेज छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम सिखाया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई तरह के नियम बताये गये और ट्रैफिक नियम को पालन करने को कहा गया। इस मौके पर अनेक विद्यार्थियों सहित आईटीआई कॉलेज के शिक्षक मौजूद थे।