विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से कराया अवगत
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : पश्चिम बंगाल सरकार का सड़क सुरक्षा सप्ताह 3 अगस्त से 9 अगस्त परिवहन विभाग, कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक विशेष जागरूकता अभियान है। इसी क्रम में हीरापुर ट्रैफिक गार्ड की तरफ से बर्नपुर रिवर साइड स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर हीरापुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी एआर खान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूक किया गया। बच्चों को ट्रैफिक लाइट, जेबरा क्रॉसिंग के उपयोग, सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व के व्यावहारिक नियम सिखाए गए। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया। उन्हें सड़क की बाईं ओर चलने और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस ने यह भी समझाया कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने अभिभावकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा, साउथ पीपी ट्रैफिक ओसी संदीप सोम, स्कूल के शिक्षक सुबोध सिन्हा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in