सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

आसनसोल बीबी कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया
सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत बंगाल ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न जिला पुलिस इकाइयां आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में आसनसोल साउथ टीजी की तरफ से आसनसोल बीबी कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर आसनसोल साउथ पीपी टीजी प्रभारी संदीप सोम ने कहा कि अभी वे कुछ दिनों के लिए आसनसोल साउथ टीजी का भी कार्यभार संभाले हुए हैं। आगे कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा नियमों की अनदेखी के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। साथ ही सभी बच्चों को हेलमेट पहनने, अपने माता-पिता को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करने की अपील की गई। इस मौके पर आसनसोल बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल अमिताभ बसु सहित कॉलेज के शिक्षक सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in