ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार कर छात्राओं को किया गया जागरूक

ई-वेस्ट के खतरे तथा उसके प्रभावी प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई
ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार कर छात्राओं को किया गया जागरूक
Published on

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से ई-वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया गया। गौरतलब है कि इस सेमिनार में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस सेमिनार में हुलडोक के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक मोदक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सेमिनार को संबोधन करते हुये छात्राओं को ई-वेस्ट के खतरे तथा उसके प्रभावी प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि सेमिनार का शुभारंभ आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. बीरू रजक के स्वागत भाषण के साथ हुआ। मौके पर उपस्थित सभी छात्राओं को बताया गया कि भारत दुनिया में ई-कचरे का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और यदि उचित पुनर्चक्रण की व्यवस्था नहीं की गई तो निकट भविष्य में यह एक गंभीर समस्या बन जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ई-कचरे के पुनर्चक्रण, मरम्मत और पुनः उपयोग की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंच संचालक डॉ. विजेंद्र कुमार, कॉलेज की शिक्षिका पल्लवी मजूमदार, मल्यावन चट्टोपाध्याय, डॉ. आनंद शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in