

पूर्व मिदनापुर : दिल्ली के नोएड़ा से करोड़ो के हीरे और सोने के आभूषण चुरा का भागी दो महिलाओं को नोएडा और एगरा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार की रात को पूर्व मिदनापुर के एगरा स्थित एक लॉज से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके पास से करोड़ों रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मामनी यादव और मोनी यादव हैं। भारी मात्रा में हीरे और सोने के आभूषण बरामद होने के बाद इलाके में हाई अलर्ट है। गिरफ्तार महिलाएं पूर्व मिदनापुर जिले के एगरा 1 ब्लॉक के शड़रंग गाँव की रहने वाली बताई जाती हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं करीब एक महीने पहले नोएडा के एक घर में नौकरानी का काम करती थीं। कथित तौर पर, उन्होंने मालिक के घर से भारी मात्रा में हीरे और सोने के आभूषण चुराए और फरार हो गईं। पुलिस का दावा है कि इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्त महिलाएं मामनी और मोनी की तलाश की जा रही थी। एक सप्ताह पहले, नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि दोनों महिलाएं गांव लौट आई हैं। नोएडा थाना पुलिस ने तुरंत एगरा पुलिस से संपर्क किया और गांव आ गई। स्थानीय पुलिस के साथ दोनों महिलाओं के घर पर एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों अभियुक्त महिलाएं नोएडा से वापस तो आ गई थीं लेकिन अपने घर न जाकर एगरा के एक स्थानीय लॉज में छिप कर रह रहीं थीं। नतीजतन, पुलिस को उनलोगों के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में, पुलिस ने मंगलवार की रात को लॉज में छापा मारा और मामनी यादव और मणि यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के हीरे और सोने के गहने बरामद किए गए। बुधवार को, दोनों गिरफ्तार महिलाओं को कांथी महकमा अदालत में पेश किया गया।