राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइंया ने झाड़ग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

उन्होने कहा कि निरीक्षण क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की जाएगी
झाड़ग्राम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइंया
झाड़ग्राम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइंया
Published on

झाड़ग्राम: राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां ने झाड़ग्राम जिले में नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होने कहा कि निरीक्षण क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
        पिछले तीन दिनों से पश्चिम मिदनापुर व झाड़गा्रम में हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से स्थिति बिगड़ने लगी है। जिसे लेकर सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। इस क्रम में राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइंया बुधवार की सुबह झाड़ग्राम के सर्किट हाउस से निकले। सबसे पहले उन्होंने झाड़ग्राम के गोपीबल्लवपुर नंबर 2 ब्लॉक के तपसिया इलाके का निरीक्षण किया। वहां से वे मालंच गांव गए। मालंच गांव में स्वर्णरेखा नदी के तट के कटाव का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने काफी चिंता व्यक्त की। उन्होंने गांव के सचिव को बुलाया और क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने साथ मौजूद सहायक अभियंता को एक योजना बनाने का निर्देश दिया और ग्रामीणों से कहा कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ने उन्हें स्थिति देखने के बाद कार्रवाई करने के लिए भेजा है इसलिए, व्यवस्था की जाएगी। वहां से, उन्होंने अमरदा क्षेत्र में बाढ़ के मैदान पर सड़क की खराब स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही साथ नयाग्राम ब्लॉक के सतमा क्षेत्र में नदी के कटाव और जल-जमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होेने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर काफी सजग हैं और उनके निर्देशानुसार वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले हैं। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in