आसनसोल को डूबने से बचाने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ

एमईडी और एएमसी ने कर ली है पूरी तैयारी
आसनसोल को डूबने से बचाने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम क्षेत्र इलाका को मानसून शूरू होते ही बाढ़ से बचाने के लिए जल निकासी प्रणाली के अनुसार सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में शहरी विकास विभाग द्वारा जल निकासी प्रणाली की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री के निर्देश पर स्वचछता से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि म्युनिसिपल इंजीनियरिंग डायरेक्टरेट (एमईडी) और आसनसोल नगर निगम (एएमसी) द्वारा बड़े ड्रेनेज का सफाई अभियान शुरू किया गया है। राज्य की नगर व शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम के तहत आसनसोल नगर निगम के सभी वार्डों में नालों की सफाई का काम किया जा रहा है। इसके तहत शास्त्री नगर पुलिया से सुभाष पल्ली तक (शांति नगर होते हुए) मुख्य बड़े नाले में 1.5 किलोमीटर की लंबाई में जलकुंभी, झाड़ियों और जमा हुई गंदगी की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। आगामी मानसून के मौसम को देखते हुए नगर निगम इंजीनियरिंग निदेशालय ने आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 34.11 किलोमीटर लंबे नाले की सफाई के परियोजना के लिए 1.74 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गये हैं। उन्होंने नगर निगम का ड्रेस पहनकर रहमत नगर जाकर बड़े नाले के सफाई अभियान का निरीक्षण किया और देखा कि कार्य सही तरह से हो रहा है या नहीं। मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि बड़े ड्रेन की सफाई शुरू हो गयी है और आसनसोल नगर निगम इलाके में 22 ड्रेनों का सफाई अभियान चलने वाला है, जिसे लेकर प्रस्ताव दिया गया है। वहीं दुर्गापुर नगर निगम के 15 बड़े ड्रेनों का सफाई अभियान चलेगा और 15 ड्रेनों के सफाई कार्य को लेकर पत्र भेजा गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर सौरभ सुमन मोहन्ती, चीफ इंजीनियर भाष्कर बनर्जी, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अमिताभ विश्वास, एमईडी देबब्रत विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in