सोनपुर बाजारी क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सीवीओ दीप्ति पटेल मुख्य रूप से उपस्थित
कार्यशाला को संबोधित करतीं दीप्ति पटेल
कार्यशाला को संबोधित करतीं दीप्ति पटेल
Published on: 

पांडवेश्वर: ईसीएल के सोनपुर बाजारी क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संयुक्त कार्यशाला में सोनपुर बाजारी के साथ-साथ कनुस्तोरिया और काजोड़ा क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में ईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) दीप्ति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला के दौरान ईसीएल सतर्कता विभाग के महाप्रबंधक (सतर्कता) और उनकी टीम ने सीडीएस (CDS), एपीआर (APR), अनुबंध प्रबंधन (कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट) तथा दैनिक कामकाजी सतर्कता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके बाद एक सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।सतर्कता कार्यक्रम कैलेंडर के अनुरूप सोनपुर बाजारी क्षेत्र द्वारा आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News