54 साल की उम्र में सोमेन सरकार ने किया एवरेस्ट फतह

एवरेस्ट फतह करते सोमेन सरकार
एवरेस्ट फतह करते सोमेन सरकार
Published on

बर्दवान : लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सोमेन सरकार ने 54 वर्ष की आयु में बुधवार को माउंट एवरेस्टऔर माउंट लोत्से पर विजय प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों चोटियों को फतह करने के लिए बीते 7 अप्रैल को अपनी यात्रा शुरू की थी। उनके साथ उनका साथी मिनसा शेरपा भी थे जिन्होंने 8 बार एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की है। यह अभियान कुल 56 दिनों तक चला। गुरुवार को अभियान के आयोजक 8 ए एक्सपीडिशन्स ने बताया कि सोमेन सरकार सात अन्य पर्वतारोहियों के साथ बुधवार को 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। शिखर पर पहुंचने वाले अन्य पर्वतारोहियों में एक चीनी नागरिक, एक ब्रिटिश और चार पर्वतारोही गाइड शामिल थे। सनद रहे कि सोमेन सरकार पिछले 20 वर्षों से पर्वतारोहण कर रहे हैं। वे पहले ही माउंट स्टॉक, कांगड़ी, माउंट नन, माउंट युनम, माउंट एल्ब्रस, माउंट देव टिब्बा आदि चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस जीवनदायी पर्वत अभियान की अंतिम सफलता ने बंगाल और पूरे भारत के लिए एक मिसाल कायम की है। परिवार सहित लोक निर्माण विभाग में उनके सहकर्मी भी काफी खुश हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि इस उम्र में भी यह कठिन अभियान चलाया जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in