सोसाइटी और क्लब एक दूसरे के पूरक हैं : अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल को किया गया सम्मानित
सोसाइटी और क्लब एक दूसरे के पूरक हैं : अग्निमित्रा पॉल
Published on

आसनसोल : राधानगर एथलेटिक क्लब की तरफ से चित्रा मोड़ में राज्य की शहरी विकास मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बंगाल मंत्रिमंडल में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे अच्छे तरीके से निभायेंगी और इसके लिए उन्हें समाज के सभी वर्गों का सहयोग चाहिये। आगे कहा कि पश्चिम बंगाल का क्लब कल्चर हमारी सोशल लाइफ की एक जरूरी नींव है। हमारे राज्य में, क्लब साल भर अलग-अलग सोशल, कल्चरल और पब्लिक वेलफेयर एक्टिविटीज के जरिए लोगों के साथ खड़े रहते हैं, इसलिए सोसाइटी और क्लब एक दूसरे के पूरक हैं। इस मौके पर राधा नगर एथलेटिक क्लब के समाजसेवी पवन गुटगुटिया, तापस सेन गुप्ता, रमेन मजूमदार, डॉ. पीसी माजी, भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य बप्पा चटर्जी, मंडल-1 अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, हीरापुर थाना के पुलिस अधिकारी सहित राधा नगर एथलेटिक क्लब से जुड़े तमाम सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in