सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले व्यक्ति की सामूहिक पिटाई

मारपीट के बाद अभियुक्त को पुलिस के हाथों सौंपा, इलाके में तनाव
देश निरोधी पोस्ट करने वाला व्यक्ति
देश निरोधी पोस्ट करने वाला व्यक्ति
Published on: 

दुर्गापुर : कांकसा थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। कांकसा थाना अंतर्गत गोपालपुर उत्तर पाड़ा इलाके में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने और शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। अभियुक्त की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी बक्कर शेख के रूप में हुई जो हाल ही में कांकसा के गोपालपुर उत्तर पाड़ा इलाके में एक घर किराए पर लेकर रह रहा था। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बक्कर शेख राजमिस्त्री का काम करता है। उसे पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट और प्रधानमंत्री का अपमान करने वाली सामग्री शेयर करते देखा गया है। इस बात से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पाकर कांकसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्त को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बक्कर शेख के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। बक्कर शेख की मानें तो उसके अकाउंट से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी नहीं है। आरोप है कि बक्कर शेख देश विरोधी पोस्ट डालकर इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। इस कारण स्थानीय लोगों ने उसके खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। कांकसा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट को लेकर तनाव व्याप्त है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in